पटना में एक रेस्टोरेंट के पास चाकूबाजी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, एक युवक ने हाथापाई के बाद व्यक्ति पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया.