ईरान में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते खतरे के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के मुताबिक, खाद, यूरिया और डीएपी लेकर 15 जहाज सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और भारत की ओर बढ़ रहे हैं. सरकार का दावा है कि देश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसानों को किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. आखिर भारत ने इस वैश्विक संकट के बीच अपनी सप्लाई कैसे सुरक्षित रखी? बैकअप प्लान क्या है? और इसका किसानों पर क्या असर पड़ेगा? इस वीडियो में जानिए पूरी कहानी…