राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के मालखाने में अचानक गोली चल गई. इस घटना में मालखाना इंचार्ज और हेड कांस्टेबल हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली उनके सिर से आरपार हो गई, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.