भगवान केदारनाथ की यात्रा अपने अंतिम चरण में है. बाबा की पंचमुखी डोली आज शाम केदारपुरी पहुंचेगी, जहां भव्य स्वागत की तैयारी है. पूरी केदारघाटी 'बम-बम भोले' के जयकारों और आर्मी बैंड की सुरीली धुनों से गूंज उठी है. कल सुबह 8:00 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे. हालांकि, संकरे रास्तों पर भारी भीड़ और घोड़े-खच्चरों के कारण पैदल यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है