कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा. डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं तेज हैं. वहीं कांग्रेस नेतृत्व दिल्ली और बेंगलुरु दोनों स्तरों पर नई सरकार और संभावित मंत्रिमंडल के गठन को लेकर सक्रिय हो गया है.