कर्नाटक कांग्रेस में लंबे वक्त से चल रही सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार की खींचतान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है..ऐसा लग रहा है कि इस बार कांग्रेस का ढ़ाई साल का फॉर्मूला कर्नाटक में लागू हो जाए. आजतक डॉट कॉम ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राज्यसभा की सीट और राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका सौंपी जाएगी, जबकि उनके बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया को नई सरकार के कैबिनेट में मंत्री पद दिया जा सकता है.