तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर से करीब 944 ग्राम सोना और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है. चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जांच में सोशल मीडिया का एंगल भी सामने आया है, क्योंकि दंपति अपने वीडियो में सोने के गहने और नकदी दिखाते थे. पुलिस अब चोरी की पूरी साजिश समझने में जुटी है.