Kanwar Yatra सावन 2026 की कांवड़ यात्रा में इस बार सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि कई अनोखी तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। कोई भगवान शिव की प्रतिमा को गोल्ड प्लेटेड आभूषणों से सजाकर कांवड़ ला रहा है, कोई अपनी बुजुर्ग मां को कांवड़ में बैठाकर 260 किलोमीटर की यात्रा कर रहा है, तो कोई हाथों के बल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने की तपस्या कर रहा है। वहीं डमरू के आकार की कांवड़, वायरल 'गोल्डन बाबा', तमन्ना मलिक और मोदी-योगी वाली कांवड़ भी चर्चा में हैं।