हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पर निकले एक परिवार की अनोखी तस्वीर सामने आई है. दिल्ली का एक युवक 90 वर्ष से अधिक आयु की अपनी दादी को कांवड़ में बैठाकर गंगाजल ले जा रहा है. परिवार की यह आस्था लोगों का ध्यान खींच रही है. कांवड़ के एक पलड़े में गंगाजल और दूसरे में दादी बैठी हैं.