कानपुर में पुलिस भर्ती की शारीरिक जांच के दौरान जुड़वां भाइयों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. भूपेंद्र की लंबाई 166.4 सेंटीमीटर होने पर वह अयोग्य हुआ तो दूसरी जांच में उसकी जगह जुड़वां भाई भूपेश पहुंच गया. दूसरी बार लंबाई 169.6 सेंटीमीटर मिलने पर अधिकारियों को शक हुआ. बायोमेट्रिक जांच में फिंगरप्रिंट और रेटिना नहीं मिले. पूछताछ के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया और कई दस्तावेज बरामद हुए.