कानपुर के रावतपुर स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित का नॉनवेज खाते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया. इस वीडियो से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार देर रात मंदिर परिसर में घुसकर महंत के साथ जमकर मारपीट कर दी.