कानपुर के कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर की जगह ड्राइवर द्वारा मरीजों को देखने और दवाएं लिखने का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर कोर्ट एविडेंस के लिए गए थे. इसी दौरान गैर चिकित्सकीय व्यक्ति मरीजों की परेशानी पूछता और पर्चे पर दवा लिखता दिखा. वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. सीएमएस ने संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है और कार्रवाई की बात कही है.