कानपुर के जाजमऊ में रात के अंधेरे में खुला सीवर का गड्ढा डिलीवरी बॉय के लिए जानलेवा खतरा बन गया. बाइक से जा रहा युवक अचानक गड्ढे में गिर गया. चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. हादसे में युवक घायल हुआ, लेकिन हेलमेट से उसकी जान बच गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. लोगों ने गड्ढे और रोशनी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.