दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र संगठनों के प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने देश विरोधी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों का जिक्र करते हुए प्रदर्शन पर सवाल उठाए. कंगना ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और चुनावी हार को लेकर उनकी सोच की आलोचना की. उधर, प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.