बिहार के कटिहार में हजारों ग्रामीण कमला नदी पार करने के लिए बांस के अस्थायी पुल पर निर्भर हैं. स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने के लिए लोग रोज जोखिम उठाते हैं. पक्के पुल की मांग सालों से जारी है. प्रशासन का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा.