पश्चिम बंगाल की औशग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कल्पिता मांझी ने जीत दर्ज की है. गुस्कुरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 के मछपुकुर पार की रहने वाली कल्पिता मांझी पहले घरेलू कामगार थीं, जो चार घरों में सफाई का कार्य करती थीं और मात्र 2500 रुपए महीना कमाती थीं. परिवार का खर्चा चलाने के लिए वह टकटकी लगाए मेहनत करती थीं. आज वे खुद जनता के वोट से विधायक बन चुकी हैं, जो उनकी मेहनत और संघर्ष की एक मिसाल है.