झारखंड में चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के पहियों में हॉट एक्सल की वजह से आग लग गई. धुएं के गुबार से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को टुनिया स्टेशन पर रोककर तकनीकी टीम से आग पर काबू पाया.