झांसी में एक बार फिर सार्वजनिक स्थान पर हंगामे का मामला सामने आया है. सकरार थाना क्षेत्र के लुहारी टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक डांसर युवती ने टोल को ही अपना मंच बना लिया और जोरदार हंगामा करने लगी. युवती के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से वहां मौजूद टोल कर्मचारी और राहगीर भी हैरान रह गए.