गुजरात के सूरत में ज्वेलरी फैक्ट्री से 37 लाख रुपये के सोने और हीरे की चोरी के मामले में पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया. CCTV और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को दबोचा गया और चोरी का सामान बरामद होने का दावा किया गया. मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित चोरी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.