जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों ने एविएशन सेक्टर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF महंगा होने से एयरलाइंस पर लागत का दबाव बढ़ रहा है. कंपनियां किराया बढ़ाने या उड़ानें घटाने पर विचार कर रही हैं. हालांकि घरेलू एयरलाइंस को फिलहाल राहत दी गई है, लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भविष्य में और चुनौतियां पैदा कर सकती हैं.