बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद JDU में हलचल बढ़ गई है. पटना में JDU कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का घेराव किया. वहीं नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा में भी लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि जनता ने वोट उनके चेहरे पर दिया था. प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की.