स्विट्जरलैंड में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान जेडी वेंस द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की प्रशंसा ने नई बहस छेड़ दी है. एक तरफ कुछ अमेरिकी नेता पाकिस्तान की भूमिका को महत्वपूर्ण मान रहे हैं, तो दूसरी ओर कई राजनीतिक आवाजें पुराने विवादों और सुरक्षा चिंताओं की याद दिला रही हैं. इस घटनाक्रम ने अमेरिका के भीतर पाकिस्तान को लेकर मौजूद अलग-अलग सोच को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है.