गुजरात के जामनगर के माधेश्वर महादेव मंदिर में देर रात दानपेटी तोड़कर करीब ₹15 हजार की नकदी चोरी कर ली गई. पूरी घटना CCTV में कैद हुई. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.