जालौन की उरई कोतवाली के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रेमी युगल ने अपनी शादी की जिद को लेकर बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. प्यार में पागल युवक और युवती ने खुद पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह की चेतावनी देकर पुलिस के हाथ-पांव भी फुला दिए. पूरा मामला उरई मुख्यालय के एक ही मोहल्ले के रहने वाले प्रेमी युगल काफी समय से एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की रजामंदी न होने के कारण मामला बिगड़ गया.