राजस्थान में जयपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक रिटायर्ड डॉक्टर के घर से करीब 50 लाख रुपये गायब हो गए. इस वारदात को घर के ही 10 साल पुराने नौकर ने अंजाम दिया. डॉक्टर ने यह रकम किचन में मसालों के डिब्बों में छुपाकर रखी थी, जिसकी जानकारी आरोपी को सीसीटीवी फुटेज से मिली. साजिश के तहत उसने पहले घर के पालतू कुत्ते को जहर देकर मार डाला, फिर किचन के सीसीटीवी का वायर काट दिया.