जबलपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. मां ने अपने बेटे को बचाने की आखिरी कोशिश की, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल सकी. यह घटना न सिर्फ एक त्रासदी है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करती है. रेस्क्यू टीम द्वारा शव बरामद किए जाने के बाद वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे और माहौल गमगीन हो गया.