एक ओर जहां इजरायल और हमास में जारी जंग के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है...तो वहीं दूसरी ओर क्रू़ड ऑयल के पेमेंट को लेकर भारत और रूस आमने-सामने हैं...दरअसल, भारत के लिए रूस क्रूड ऑयल के टॉप सप्लायर्स में है, लेकिन कुछ रूसी तेल सप्लायर चीन की करेंसी युआन में पेमेंट की मांग कर रहे थे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरे से खारिज कर दिया है..