इजरायल के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका लगा है. मतगणना पूरी होने के बाद भी उनका गठबंधन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्ष को 48 और अरब पार्टियों को 19 सीटें हासिल हुई हैं. सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि कौन बहुमत जुटाकर सरकार बनाएगा.