ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायल ने एक ऑटो मोटिव सर्विस सेंटर पर हमला किया है. इस हमले में आईडीएफ ने बड़े पैमाने पर तबाही की है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और 27 अन्य घायल हुए. हमले के समय सर्विस सेंटर में 170 से अधिक लोग काम कर रहे थे. इस हमले में लगभग 200 गाड़ियां पूरी तरह तबाह हो गईं और पूरा सेंटर जलकर राख हो गया.