राम मंदिर के लिए देशभर से लोगों ने बड़े मन से दान दिया है. अब सवाल ये उठता है कि क्या इस दान का पूरा हिसाब-किताब पारदर्शी तरीके से रखा गया है. करोड़ों रुपए के चढ़ावे की सुरक्षा में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई. ट्रस्ट के भीतर क्या सब कुछ सही ढंग से और पारदर्शिता के साथ रखा गया या फिर आस्था की इस बड़ी तिजोरी में भरोसे की दरार आ गई है.