अभिषेक को इंडिया के लिए खेलते अभी डेढ़ साल ही हुए हैं, लेकिन उनकी बैटिंग इतनी कंसिस्टेंट और प्रभावशाली है कि माना जा रहा है वह इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे. उनकी पारी का पैटर्न इतना ठोस और परिपक्व है कि कोई भी बिना पैटर्न के इतना स्थिर प्रदर्शन नहीं कर सकता. ऋषभ पंत ने भी इस बात से सहमति जताई है.