अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके को ईरान ने युद्ध के खिलाफ जनता का फैसला बताया है. ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने ट्रंप सरकार को चेतावनी दी कि लोगों की इच्छा अनसुनी करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उधर, ट्रंप ने भी माना कि ईरान युद्ध और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर चुनाव पर पड़ा. होर्मुज में तेल टैंकरों पर हमलों के दावों से तनाव और बढ़ा है.