अमेरिका पर दबाव बढ़ाने के लिए ईरान ने बदला अपना टारगेट, जारी किया नया अल्टीमेटम. मिडिल-ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिका की ओर से हमले रोकने के संकेत मिलने के बावजूद ईरान ने सख्त रुख अपनाया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अब पश्चिम एशिया के जिन होटलों में अमेरिकी सैनिक ठहरे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा सकता है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सैनिक खाड़ी देशों में सैन्य ठिकानों से निकलकर होटलों और दफ्तरों में शरण ले रहे हैं