ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने पश्चिमी देशों पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पहले जो देश ईरान को अपमानित करते थे और यहां तक कि अपने विमानों को ईंधन देने से भी इनकार करते थे, आज वही देश अपने ऊर्जा हितों की रक्षा के लिए स्टेट ऑफ होर्मुज जारी कर अपने जहाजों को सुरक्षित गुजरने की गुहार लगा रहे हैं.