ईरान और अमेरिका के बीच डील काफी करीब है, लेकिन इसे फाइनल रूप देने में कुछ दिनों का और इंतजार करना पड़ सकता है. न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्ष हॉर्मूज क्षेत्र को फिर से खोलने पर सहमत हैं. हालांकि, अभी कुछ मुद्दों पर गतिरोध बना हुआ है.