ईरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि अमेरिका किसी तरह का हमला करता है तो ईरान भी तत्काल जवाबी हमला करेगा. इस तनावपूर्ण स्थिति में सबसे बड़ा खतरा यह है कि ईरान खाड़ी क्षेत्र के देशों जैसे यूएई, सऊदी अरब, कतर, और कुवैत के डीसलाइनेशन प्लांट्स को निशाना बना सकता है. ये प्लांट्स इन देशों के लिए जीवनदायिनी हैं क्योंकि यहां प्राकृतिक जल स्रोत न के बराबर हैं.