अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की चर्चाओं के बीच ईरान ने तेल निर्यात बढ़ाने के संकेत दिए हैं. लंबे अंतराल के बाद कई तेल टैंकर अंतरराष्ट्रीय बाजार की ओर रवाना होते दिखाई दिए हैं. इससे यह माना जा रहा है कि तेहरान ऊर्जा कारोबार को दोबारा गति देने की तैयारी कर रहा है. संभावित समझौते का असर वैश्विक तेल बाजार, आपूर्ति श्रृंखला और ऊर्जा कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.