इजरायल ने एक खास धमकी जारी की है कि ईरान में जो भी नया लीडर या सुप्रीम लीडर बनेगा, उसका पीछा किया जाएगा. आजतक संवाददाता अशरफ वानी के मुताबिक, इसलिए मोजताबा खामेनेई की सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्कता बरती जा रही है, इसलिए यह संभावना कम ही है कि वे सार्वजनिक जगहों पर आएंगे. हालांकि, संभावना है कि वे आज के दिन एक वीडियो संदेश जारी कर अपने लोगों से बात करेंगे.