ईरान के जलक्षेत्र में एक एलपीजी टैंकर पर हुए हमले के बाद उस पर सवार सभी 28 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. भारतीय दूतावास ने स्थिति पर लगातार नजर रखने और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में होने की जानकारी दी है. इस घटना के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं.