ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम जारी हैं. इस दौरान उनके तीन बेटे श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जबकि मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए. समारोह में ईरान के वरिष्ठ अधिकारी और विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल हुए. अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगे.