ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराची और रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोफ के बीच एक महत्वपूर्ण फोन वार्ता हुई है. इस बातचीत में दोनों नेताओं ने ईरान से अमेरिका तक पहुँचाए गए नए प्रस्ताव पर चर्चा की. यह प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक भेजा गया था. इस वार्ता से क्षेत्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संभावित बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है.