पश्चिमी हिस्से में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के बड़े सेल को ईरान के केरमानशाह प्रांत में गिरफतार किया गया है. आईआरजीसी ने गुप्त ऑपरेशन के तहत मोसाद से जुड़े कुछ इंटेलिजेंस एजेंटों को पकड़ा. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह सेल ईरान के संवेदनशील इलाकों में बड़े धमाके और साजिशों की योजना बना रहा था.