गुजरात में तेज धूप और लू के कारण पूरे राज्य में प्रचंड गर्मी का मौसम बना हुआ है. अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है. पिछले सप्ताह भी गुजरात में अत्यधिक गर्मी देखने को मिली थी, जहां कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रविवार को सुरेंद्र नगर, जो कि गुजरात का सबसे गर्म शहर रहा, वहां तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया.