उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी ने लोगों की जिन्दगी मुश्किल कर दी है. यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज तपती गर्मी का कहर जारी है. आसमान से आग जैसी गर्मी बरस रही है, जिससे लोग झुलसने की स्थिति में हैं. मौसम विभाग के अनुसार यह लहर कुछ दिनों तक जारी रह सकती है.