पटना के चर्चित टीचर खान सर ने दावा किया कि उनके कोचिंग के सामने दस मिनट की अवधि में इतनी गोलीबारी हुई कि वहां पूरी अफरा तफरी मच गई. उन्होंने कहा, इस दौरान लगभग 8 से 10 राउंड तक फायर किए गए. इस घटना को देखकर सभी लोग दहशत में थे क्योंकि इतनी गोली चलना बहुत गंभीर स्थिति दर्शाता है.