ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बंशीपुरा इलाके में पतंग उड़ाते समय 14 वर्षीय शिवम बघेल की दर्दनाक मौत हो गई. शिवम अपने घर की दो मंजिला छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया. गिरते ही वह बेहोश हो गया. परिजन तुरंत उसे बिरला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया.