इंदौर-महू डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लोको पायलट समोसे खरीदने के लिए ट्रेन रोककर नीचे उतर गया. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.