इंदौर की 3 वर्षीय अनिका शर्मा शायद दुनिया की सबसे महंगी लड़ाई लड़ रही है. वह स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी अति दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है इस बीमारी का एकमात्र इलाज एक विशेष इंजेक्शन है. जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये है. पिछले 4 महीनों में सोनू सूद पलक मुच्छल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से गुहार लगाने के बाद अब तक करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये जुट चुके हैं. लेकिन मंजिल अभी भी आधी दूर है.