मिडल ईस्ट में तनाव जारी है लेकिन भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारत का जहाज नंदा देवी 46000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर 18 मार्च को बाडिनार पोर्ट पर पहुंचा. इससे पहले भी जहाज शिवालिक गैस के साथ पहुंचा था. नंदा देवी जहाज ने सुबह लगभग 9:30 बजे वाडीनार पोर्ट पर दस्तक दी. यहां दो डॉटर वेसेल में एलपीजी ट्रांसफर किया जा रहा है जो पूर्वी भारत की ओर जाएगा.