संकट चाहे कितना भी बड़ा हो भारत की आर्थिक वृद्धि बनाए रखना हम सबका साझा दायित्व है. इसके लिए हर जरूरी कदम और जरूरी सुधार तेजी से लागू करने होंगे. राज्य सरकारों के पास इस चुनौती को अवसर में बदलने की बड़ी क्षमता है. यह समय टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसमें तेज विकास को कायम रखना शामिल है. यह सुधार और प्रयास देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेंगे.